नुक्कड़ नाटक में एएसएन स्कूल रहा अव्वल
जासं, पूर्वी दिल्ली : मयूर विहार स्थित एएसएन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एएसएन स्कूल प्रथम रहा। प्रीत विहार का मदर्स ग्लोबल द्वितीय व गाजियाबाद का डीएलएफ स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
इसमें दिल्ली व एनसीआर से कई स्कूलों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन आई क्यू आफ के संरक्षण में किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय था कि किस प्रकार भ्रष्टाचार को अध्यात्म के माध्यम से समाप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनिया लथूरा ने लोगों का आभार जताते हुए उसका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि अध्यात्म समाज के उन्मूलन में अहम भूमिका निभाता है। इसने समाज को नई सोच प्रदान की है।
इस अवसर को दिल्ली विद्यालय सेंट स्टीफंस के प्रमुख डॉ.एस.वी.ई. वरन व डॉ.एस.के पल्हन व विजय कुमार अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर