Move to Jagran APP

जानिए ऐसा क्या हुआ जब बंद हुई सहवाग की बोलती

वीरेंद्र सहवाग इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी समय बिता रहे हैं और अपने मजाकिया अंदाज़ से खूब वाहवाही भी बटौर रहे हैं। लेकिन किसी ने वीरू की बोलती बंद कर दी है।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 11:24 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 03:27 PM (IST)
जानिए ऐसा क्या हुआ जब बंद हुई सहवाग की बोलती

नयी दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से गेंदबाज़ों की धज्जियां उड़ाने वाले टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी समय बिता रहे हैं। उनके मजाकिया ट्वीट को लोग काफी पसंद करते हैं और यही कारण है कि सोशल मीडिया में उनके फॉलोवरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वीरु अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी वीरु बेबाक टिप्पणी करते हैं, हालांकि सारे मैसेज मजाकिया होते हैं। लेकिन इस बार शेर को सवा शेर मिल गया।

prime article banner

दरअसल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के बेहतरीन स्पिनरों में शामिल बिशन सिंह बेदी को उनके जन्मदिन पर वीरु ने अपने स्वभाव के मुताबिक मजाकिया अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया, लेकिन इस बार उन्हें ऐसा करना उल्टा पड़ा गया। सहवाग ने बेदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, बेदी बल्लेबाजों को अपनी गेंदों में फंसाकर उनके साथ चीट करते थे।

इसपर बेदी ने वीरु को शुभकामना के लिए धन्यवाद कहा और लिखा कि उन्होंने बल्लेेबाजों को मैदान पर हमेशा अपनी गेंदों की फ्लाइट, लूप और टर्न में फंसाया और परेशान किया, लेकिन कभी भी उन्होंने चीट नहीं किया।

@virendersehwag Thx Veeru..but just to clarify..I might've deceived batsmen in air or off wkt..but I never 'cheated' on Crkt ground..Cheers!

बेदी दुनिया के उन महान स्पिनरों में शामिल हैं, जिनकी गेंदबाजी पर बल्लेबाज आउट होने के लिए मजबूर हो जाते थे। बेदी हवा में गेंद को फ्लाइट, लूप और टर्न करने में माहिर थे। बेदी बल्लेबाजों को चुनौती देते थे कि मेरी गेंद हवा में है मार सकते हो तो मार लो। सहवाग ने बेदी की इसी हुनर की तारीफ की और बेदी ने अपने जबाव से वीरु की बोलती बंद कर दी।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.