साक्षी मलिक की तारीफ में सहवाग ने क्या कमाल का ट्वीट किया
लेकिन सहवाग ने रियो ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक को को बधाई संदेश भेजे हैं वो अपने आप में अनोखा है।
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग इन दिनों भले ही क्रिकेट से दूर हो, लेकिन सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपने चुटीले मैसेज की वजह से वे लगभग रोज सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन सहवाग ने रियो ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक को को बधाई संदेश भेजे हैं वो अपने आप में अनोखा है।
सहवाग के इन दो मैसेज में गहरी बातें छुपी हुई है। जो खिलाडि़यों की आलोचना करने वालों पर कटाक्ष है और सिर्फ बेटों की चाह रखने वालों को करारा जवाब भी।
सहवाग ने ट्विटर पर लिखा, ‘पूरा भारत इस बात का साक्षी है जब कोई मुश्किल हो तो इस देश की लड़कियां ही मालिक हैं। थैंक यू।‘
सहवाग ने एक अन्य ट्वीट किया, ‘साक्षी मलिक के गले में मेडल कितना ‘शोभा दे’ रहा है ना। राखी की शुभकामनाएं।‘ उन्होंने इसके आगे लिखा ‘बिलकुल, इसलिए शोभा ना दे, ऐसे काम नहीं करना चाहिए।‘
Poora Bharat is baat ka Sakshi hai,jab koi bht mushkil ho toh is desh ki ladkiyan hi Malik hain.Thank U#SakshiMalik pic.twitter.com/YfHgRqxwTM
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 18, 2016
Bilkul , isliye Shobha Na De aise kaam nahi karne chahiye https://t.co/LDyEPGRQI1
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 18, 2016
hahaha .. Viru ji .. aapka sense of humour ne ek aur sixer maar diya Stadium ke bahar !! https://t.co/gsmFV4dPb6
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 18, 2016