कोहली का जारी है धमाल, मुंबई में कर दिए इतने कमाल
कोहली ने मुंबई में तीन और उपलब्धियां हासिल कर ली। कोहली ने अपने टेस्ट करियर के 4000 रन भी पूरे कर लिए।
नई दिल्ली, प्रदीप सहगल। यूं तो विराट कोहली मैदान पर रोज कोई ना कोई रिकॉर्ड तोड़ते रहते हैं और इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में तीसरे दिन तीन और उपलब्धियां अपने नाम कर ली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक विराट कोहली 147 रन बनाकर नाबाद हैं।
एक साल में 1000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान
विराट ने जब 35 रन बनाए तो उन्होंने 2016 में टेस्ट मैचों में एक हजार रन पूरे कर लिए। कोहली मे ये कमाल 11 टेस्ट मैचों में 71.50 के औसत से रन बनाकर किया है। उनसे पहले सिर्फ दो भारतीय टेस्ट कप्तान ही एक साल में एक हजार के आंकड़े को छू पाए थे। 1997 में सचिन तेंदुलकर ने एक बतौर टेस्ट कप्तान एक साल में एक हज़ार के आंकड़े को पार किया था। इसके बाद 2006 में राहुल द्रविड़ ने बतौर टेस्ट कप्तान ऐसा किया था।
सचिन को कोहली ने छोड़ा पीछे, अब इन दोनों की है बारी
पार किया 4000 का पड़ाव
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन कोहली ने अपने टेस्ट करियर के 4000 रन पूरे किए। मुंबई टेस्ट की पहली पारी मे 41 रन बनाते ही कोहली ने इस मुकाम को हासिल कर लिया। उन्होंने 52 मैच में 48.78 के औसत से रन बनाए हैं। इसमें 14 अर्धशतक और 15 शतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 211 है। विराट ने टेस्ट करियर की 89वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की है। भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग ने सबसे तेज 4 हजार रन पूरे किए थे। उन्होंने 79 पारी खेलकर 2006 में यह उपलब्धि हासिल की थी।
Photos: 6 छक्के लगाने के बाद युवराज को मिली ये कार, देखें युवराज का कार कलेक्शन
खत्म किया 5 साल का सूखा
विराट कोहली ने एक साल में 1000 टेस्ट रन बनाते ही एक और एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली। उनसे पहले यह कारनामा राहुल द्रविड ने 2011 में किया था। पिछले 5 साल में कोई भी भारतीय खिलाड़ी एक साल में हजार टेस्ट रन नहीं बना पाया था। विराट ने इस सूखे को खत्म कर दिया है।