भज्जी और रायडू के बीच हुए विवाद का ट्विटर पर जमकर उड़ा मजाक
मुंबई इंडियंस के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह आइपीएल-9 के 29वें मैच में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ अपनी टीम के एक खिलाड़ी से बीच मैदान पर उलझ गए। हरभजन ने टीम के साथी अंबाती रायडू पर गुस्सा जाहिर किया। यह मामला तब और बढ़ गया जब रायडू ने भी
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह आइपीएल-9 के 29वें मैच में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ अपनी टीम के एक खिलाड़ी से बीच मैदान पर उलझ गए। हरभजन ने टीम के साथी अंबाती रायडू पर गुस्सा जाहिर किया। यह मामला तब और बढ़ गया जब रायडू ने भी हरभजन को जवाब दे दिया और दोनों के बीच इशारों ही इशारों में झगड़ा बढ़ता दिखा।
दरअसल, हरभजन सिंह पारी का 11वां ओवर कर रहे थे और चौथी गेंद ऑफ स्टंप पर डाली, स्ट्राइक पर मौजूद सौरभ तिवारी ने डीप मिडविकेट और लांग ऑन के बीच से शॉट जमाया। यह गेंद बाउंड्री लाइन पर जा रही थी और इसे रोकने के लिए दो खिलाड़ी (टिम साउदी व अंबाती रायडू) दौड़ रहे थे।
रायडू ने गोता लगाकर गेंद रोकने का शानदार प्रयास किया, लेकिन उनके हाथ पर गेंद पड़ने के बाद बाउंड्री चली गई। हरभजन गुस्सा हो गए और बीच पिच से रायडू को चिल्लाकर गाली दी। गाली सुनकर रायडू भी भड़क गए और जवाब देने आ गए।
हालांकि, हरभजन ने बाउंड्री पर दौड़कर रायडू का मूड नॉर्मल करके स्थिति संभालने की कोशिश की। मगर रायडू नहीं माने और अपनी फील्डिंग पोजीशन पर चले गए। इसके बाद हरभजन ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर पीटर हैंड्सकोंब (6) को बटलर के हाथों झिलवाया तो पूरी टीम जश्न मनाने में डूब गई। तब हरभजन ने भी रायडू को मामला समझा दिया और दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया।
ट्विटर पर इसके बाद इस मामले को लेकर कई प्रतिक्रिया सामने आई। कुछ लोगों ने इसे खेल भावना के विपरीत बताया तो कुछ ने इसे मजाकिया करार दिया। कुछ लोगों की नजर में रायडू सही थे तो कुछ की नजर में हरभजन। देखिए ऐसे रोचक ट्वीट्स।
अजित विजयकुमार- रायुडू का हरभजन के प्रति खराब रिएक्शन इस आइपीएल में सबसे मजेदार है।
बेनी- भज्जी बनाम रायुडू सबसे रोचकदार बात है इस टूर्नामेंट में अब तक।
हिटमैन क्रिकेट- हरभजन बीसी साले बॉल तो पकड़ ठीक से। रायडू : नेहरा समझता है क्या अपने आप को चल भाग।
हरभजन : कूल डूड।
इनोसेंट बायस्टेंडर- जोस वो कैच छोड़ देता तो हरभजन की और हंसी उड़ जाती।
फेकालॉजी- अंबाती रायुडू सिर्फ एक कदम दूर हैं अगले श्रीसंथ बनने से। शाबाश हरभजन।
सुनील- द क्रिकेटर -अगर ये मैच आज से 6-7 साल पहले हो रहा होता तो हरभजन रायड़ू को थप्पड़ जड़ देते।#RPSvMI
अंगद- हरभजन बनाम रायुडू और हरभजन बनाम श्रीसंथ में सबसे बड़ा फर्क यह है कि भज्जी अब शादीशुदा हैं।