आज इस खिलाड़ी पर टिकी होंगी पंजाब की सारी उम्मीदें
आज गुजरात लॉयंस और किंग इलेवन पंजाब का मुकाबला खेला जाएगा। जिसमें सभी की निगाहे मुरली विजय पर होंगी।
नई दिल्ली। आज गुजरात लॉयंस और किंग इलेवन पंजाब का मुकाबला खेला जाएगा लेकिन अंक तालिका में नीचे के पायदान पर खिसक चुकी पंजाब की टीम में जल्द ही बड़ा बदलाव होने की संभाना है।पंजाब की टीम के वर्तामान कप्तान डेविड मिलर के स्थान पर मुरली विजय को कप्तान बनाने पर टीम प्रबंधन विचार कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो पंजाब की टीम का सारा दारोमदार मुरली विजय के कंधो पर आ जायेगा।
मुरली विजय को पंजाब ने पिछले साल 2015 में खरीदा था, विजय पंजाब के लिए अभी तक कुल17 मुकाबले खेल चुके हैं। इस सत्र में उन्होंने 6 मैच खेले हैं जिसमें उनका 143 रनों का योगदान रहा है। मुरली विजय भारतीय टेस्ट टीम के नियमित सदस्य है और वो एक सीनियर खिलाड़ी भी है। उनके अनुभव से पंजाब की टीम को लाभ मिलेगा।
किंग्स इलेवन का 2014 में शानदार प्रदर्शन रहा था। टीम ने ग्रुप दौर में 11 मैच जीते थे, लेकिन उसे फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था। टीम 2015 में अंतिम स्थान पर रही थी। वह 14 मैचों में से मात्र 3 मैच जीतने में सफल हुई थी।