Move to Jagran APP

सुनील गावस्कर बनाए गए 'स्ट्रोक अंबेसडर ऑफ इंडिया'

पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को 'स्ट्रोक अंबेसडर फॉर इंडिया' बनाया गया है।

By sanjay savernEdited By: Published: Thu, 27 Oct 2016 06:26 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 07:52 PM (IST)
सुनील गावस्कर बनाए गए 'स्ट्रोक अंबेसडर ऑफ इंडिया'

हैदराबाद, प्रेट्र। पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को 'स्ट्रोक अंबेसडर फॉर इंडिया' बनाया गया है। यह घोषणा दसवें विश्व स्ट्रोक कांग्रेस के उद्घाटन समारोह में की गई।

loksabha election banner

यह सम्मेलन विश्व स्ट्रोक संगठन के साथ भारतीय स्ट्रोक एसोसिएशन कर रहा है। इस मौके पर अपने वीडियो संदेश में लिटिल मास्टर ने कहा, 'मैं अपने क्रिकेट करियर में रन बनाने के लिए स्ट्रोक्स लगाने के मौके तलाशता रहा। लेकिन जब उम्र बढ़ी और बूढ़ा हुआ तो एक स्ट्रोक (आघात) ने मुझे सहमा दिया। यह आशक्त या मेरी इनिंग खत्म कर सकता था। यह ब्रेन स्ट्रोक था। भारत के लिए स्ट्रोक अंबेसडर बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए गावस्कर ने कहा कि स्ट्रोक लाइलाज बीमारी नहीं है।

विश्व स्ट्रोक दिवस हर साल 29 अक्टूबर को मनाया जाता है। जबकि हर दूसरे साल विश्व स्ट्रोक कांग्रेस का आयोजन किया जाता है। भारत में इसका आयोजन पहली बार हो रहा है। इसके सह अध्यक्ष जयराज पांडियन ने बताया कि भारत में हर साल स्ट्रोक के 17 लाख नए मामले सामने आते हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.