माइकल क्लार्क का ऑपरेशन सफल
माइकल क्लार्क का चोटों के कारण अब संभवत: क्रिकेट करियर अधर में नहीं लटकेगा, क्योंकि उनका का ऑपरेशन सफल रहा और टीम फिजियो एलेक्स कोंटूरिस के अनुसार वह विश्व कप में खेल सकते हैं। क्लार्क ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'शुभकामनाओं के लिए आभार। ऑपरेशन सफल रहा।
मेलबर्न। माइकल क्लार्क का चोटों के कारण अब संभवत: क्रिकेट करियर अधर में नहीं लटकेगा, क्योंकि उनका का ऑपरेशन सफल रहा और टीम फिजियो एलेक्स कोंटूरिस के अनुसार वह विश्व कप में खेल सकते हैं। क्लार्क ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'शुभकामनाओं के लिए आभार। ऑपरेशन सफल रहा। कुछ दिन विश्राम करूंगा और बिस्तर पर से साथियों को खेलते हुए देखूंगा।
टीम फिजियो कोंटूरिस ने कहा कि क्लार्क के इससे उबरने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा, 'हैमस्ट्रिंग की वजह से नुकसान पहुंचा था। सर्जन से बात हुई। सब कुछ अच्छा रहा। अब इस पर निर्भर करता है कि वह प्रत्येक स्तर पर कितनी प्रगति करते हैं। कोई जादुई संख्या नहीं है। उन्हें प्रत्येक स्तर पर प्रगति करनी होगी। इस बीच दिग्गज लेग स्पिनर और क्लार्क करीबी दोस्त शेन वार्न ने कहा, 'ऑपरेशन में इससे बेहतर परिणाम हासिल नहीं किया जा सकता था। क्लार्क को भी वापसी की उम्मीद है।