रोहित को आउट करने के लिए दक्षिण अफ्रीका बना रहा है ये 'प्लान'
बेशक पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान भारतीय टीम को मात दे दी हो लेकिन अब भी उनको रोहित शर्मा का डर सता रहा है। रोहित ने कानपुर वनडे में 150 रनों की विशाल पारी खेली थी। अब दूसरे वनडे से पहले दक्षिण अफ्रीका इस भारतीय धुरंधर के खिलाफ
इंदौर। बेशक पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान भारतीय टीम को मात दे दी हो लेकिन अब भी उनको रोहित शर्मा का डर सता रहा है। रोहित ने कानपुर वनडे में 150 रनों की विशाल पारी खेली थी। अब दूसरे वनडे से पहले दक्षिण अफ्रीका इस भारतीय धुरंधर के खिलाफ रणनीति बनाने में जुट गया है। क्या है उनका ये प्लान आइए जानते हैं।
दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी कोच चार्ल लेंगवेल्ट अच्छी तरह रोहित के धुआंधार अंदाज से वाकिफ हैं। ऐसे में उन्होंने दूसरे वनडे से पहले रोहित से निपटने के लिए अपने गेंदबाजों को तैयार किया है। उनकी रणनीति का सबसे अहम हिस्सा ये है कि रोहित को किसी भी तरह शुरुआती 10 गेंदों के अंदर आउट किया जाए। लेंगवेल्ट ने कहा, 'इस समय वो (रोहित) काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वो भारतीय हालातों में और भी अच्छा खेलते हैं। वो एक महान क्रिकेटर हैं। उनको की गई शुरुआती 10 गेंदें काफी अहम होती हैं। हम उनको इन्हीं 10 गेंदों के अंदर आउट करने का प्रयास करेंगे। वो उन बल्लेबाजों में हैं जो 20 रन बनाने के साथ ही लय पकड़ लेते हैं।'