जानिए विराट की फिटनेस के पीछे का विराट मंत्र
विराट कोहली की शानदार फिटनेस के पीछे क्या राज है आइये हम आज आपकों बताते हैं।
नई दिल्ली। विश्व के सबसे फिट खिलाडि़यों में से एक दिल्ली के स्टार बल्लेबाज को अपनी फिजिक शेप में रखना पसंद हैं ताकि वह बेहतर प्रदर्शन करते रहे। क्रिकेट के समान ही वह अपने शरीर को लेकर काफी सजग हैं।
आज हम आपको विराट कोहली की फिटनेस टिप्स बताने जा रहे हैं ताकि आप जान सके कि वह हर बार शानदार क्रिकेट कैसे खेलने के लिए तैयार रहते हैं।
भोजन
विराट कोहली को 'डाइट'शब्द पर विश्वास नहीं है। यहीं नहीं वो हर वह चीज खाना पसंद करते हैं जो आप चाहते हो, लेकिन वह बाहर के खाने को नजरअंदाज करते हैं। उन्हें घर का पका हुआ खाना बेहद पसंद है और वह ज्यादा से ज्यादा घर का बना हुआ खाना ही खाने की कोशिश करते हैं।
जंक फूड को ना
विराट कोहली जंक फूड से दूरी बना कर रखते हैं। उन्हें पौष्टिक खाना पसंद है और जंक फूड उन्हें बिलकुल नहीं सुहाता है।
पानी
विराट कोहली सिर्फ मिनरल वॉटर पीना पंसद करते हैं।वो दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करते हैं।
जिम
किसी भी एथलीट को फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है। उसे वर्कआउट की जरूरत है। जिम में पसीना बहाना विराट का रूटीन वर्क है। वह सप्ताह में पांच दिन जिम में वर्कआउट करते हैं। जिम में वर्कआउट को लेकर वह काफी गंभीर है। क्रिकेट और फिटनेस के प्रति उनका जूनुन देखते ही बनता है।
कार्डियो और वेट
विराट कोहली का प्रमुख ध्यान कोर मसल्स (मांसपेशियों) पर रहता है और इसलिए वह वर्कआउट सत्र के दौरान कार्डियो तथा वेट ट्रेनिंग जरूर करते हैं। इससे उनकी मांसपेशियों को बल मिलता है और शरीर ठीक बनावट में रहता है।