रोहित का शतक हुआ बेकार लेकिन रच दिया नया इतिहास
टीम इंडिया के धुरंधर ओपनर रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टी20 करियर का पहला शतक जड़ा। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज करके बेशक रोहित के शतक को बेकार कर दिया लेकिन इसके बावजूद आंकड़ों में रोहित शर्मा ने नया इतिहास जरूर रच दिया है।
धर्मशाला। टीम इंडिया के धुरंधर ओपनर रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टी20 करियर का पहला शतक जड़ा। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज करके बेशक रोहित के शतक को बेकार कर दिया लेकिन इसके बावजूद आंकड़ों में रोहित शर्मा ने नया इतिहास जरूर रच दिया है। रोहित ने इस मैच में 66 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली जिस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 5 छक्के निकले।
दरअसल, रोहित शर्मा अपने इस पहले टी20 शतक के साथ भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सिर्फ सुरेश रैना के नाम दर्ज था। यही नहीं, रोहित ने इस मैच में 106 रनों की पारी खेली जिसके साथ ही वो टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर खड़ा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था जिन्होंने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही पांच साल पहले 2 मई 2010 में 101 रन बनाए थे।