वाह! इस महान खिलाड़ी ने हासिल की ये शानदार उपलब्धि
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को आइपीएल-8 के फाइनल मुकाबले में मात देकर दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले मुंबई की टीम ने 2013 में इसी चेन्नई की टीम को हराकर अपना पहला खिताब भी जीता था। उस दौरान मिली जीत और अब इस बार की जीत के
कोलकाता। मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को आइपीएल-8 के फाइनल मुकाबले में मात देकर दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले मुंबई की टीम ने 2013 में इसी चेन्नई की टीम को हराकर अपना पहला खिताब भी जीता था। उस दौरान मिली जीत और अब इस बार की जीत के बीच एक दिलचस्प कनेक्शन है, एक ऐसा कनेक्शन जो एक महान खिलाड़ी की महान उपलब्धियों में जुड़ चुका है।
हम बात कर रहे हैं मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग की। 2013 में पोंटिंग मुंबई इंडियंस की टीम में एक खिलाड़ी के तौर पर खेले थे और वो टीम खिताब जीतने में सफल रही थी। जबकि इस बार वो टीम के कोच थे और एक बार फिर मुंबई ने खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ी और फिर कोच के तौर पर किसी टीम की दो खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाना वाकई खास सफलता है।