पैसे उधार लेकर सीखा क्रिकेट, अब आइपीएल में मिले 3.2 करोड़
चार साल पहले फैक्टरी मजदूर भारत सिंह ने अपने बेटे को क्रिकेट सीखाने के लिए दस हजार रुपए उधार लिए थे और उसे क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाया था। आज भारत सिंह की कोशिश रंग लाई और उनके बेटे नाथू सिंह को आइपीएल के नौवें संस्करण के लिए मुंबई इंडियंस
जयपुर। चार साल पहले फैक्टरी मजदूर भारत सिंह ने अपने बेटे को क्रिकेट सीखाने के लिए दस हजार रुपए उधार लिए थे और उसे क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाया था। आज भारत सिंह की कोशिश रंग लाई और उनके बेटे नाथू सिंह को आइपीएल के नौवें संस्करण के लिए मुंबई इंडियंस ने पूरे 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा है।
नाथू सिंह तेज गेंदबाज हैं और लगातार 140 किमी प्रति घंटा की गति से गेंद फेंक सकते हैं। नाथू सिंह के शानदार खेल का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 10 लाख की बेस प्राइस वाले इस क्रिकेटर को लेने की होड़ में पुणे और दिल्ली जैसी टीमें शामिल थीं।
नाथू सिंह अंडर-19 टीम के साथ ही रणजी में खेल चुके हैं। राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर जैसे भारतीय क्रिकेटर्स भी नाथू की जबरदस्त स्पीड के कायल हैं। यही नहीं, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ भी एफआरएफ एकेडमी में नाथू सिंह की गेंदबाजी की तारीफ कर चुके हैं।
नाथू सिंह के कलाई पर अपने माता-पिता का टैटू बनवाया है। वे कहते हैं कि क्रिकेटर बनाने के लिए उनके माता-पिता ने बहुत संघर्ष किया है। उनकी एकेडमी की फीस देने के लिए उनके पिता ने अपनी सारी जमा पूंजी तक खर्च कर दी। अब नाथू का सपना टीम इंडिया के लिए खेलना है।