प्रतिदिन कमाई करने के मामले में इस महिला खिलाड़ी ने धौनी को पीछे छोड़ा
पीवी सिंधू ने रोजाना कमाई करने के मामले में धौनी को पीछे छोड़ दिया है।
By Sanjay SavernEdited By: Published: Thu, 09 Mar 2017 07:27 PM (IST)Updated: Fri, 10 Mar 2017 02:40 PM (IST)
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने विज्ञापनों से कमाई के मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को भी पीछे छोड़ दिया है। इस मामले में अब उनसे आगे सिर्फ भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं।
स्पोर्ट्स मैनेजमेंट फर्म के मुताबिक सिंधू अभी 1 से 1.25 करोड़ रुपए रोजाना कमा रही हैं। वहीं विराट की एक दिन की कमाई 2 करोड़ रुपए हैं। इसके बाद धौनी का नंबर आता है। धौनी के पीछे साइना और सानिया मिर्जा हैं।
कीमत में काफी इजाफा
रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद सिंधू की कीमत में काफी इजाफा हुआ है। इसके बाद उनकी कीमत 15-20 लाख रुपए तक बढ़ी है। पिछले कुछ महीनों में सिंधू करीब 30 करोड़ रुपए से अधिक के करार पर हस्ताक्षर कर चुकी हैं। हाल ही में उनके द्वारा किए गए करार में सिंधू को 50 करोड़ रुपए की गारंटी दी गई है। यह करार 3 वर्षों का होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें