दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बारिश से बाधित पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी लड़खड़ा गई।
By sanjay savernEdited By: Published: Sun, 21 Aug 2016 01:40 AM (IST)Updated: Sun, 21 Aug 2016 01:51 AM (IST)
डरबन। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बारिश से बाधित पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी लड़खड़ा गई। उसने दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी में 263 रनों के जवाब में 15 रनों पर 2 विकेट खो दिए। मेहमान टीम अब भी 248 रन पीछे है जबकि उसके 8 विकेट शेष है।
मार्टिन गुप्टिल (7) व टॉम लाथम (4) को तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने आउट किया। बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय केन विलियम्सन (2*) व रॉस टेलर (2*) क्रीज पर मौजूद थे। इससे पहले सुबह दक्षिण अफ्रीका ने 236/8 से आगे खेलना शुरू किया और शेष दोनों बल्लेबाज स्टेन (2) और डेन पीदत (9) जल्द आउट हो गए। कागिसो रबादा 32 रन बनाकर नाबाद रहे। ट्रेंट बोल्ट व नील वागनेर को 3-3 विकेट मिले।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें