भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर पर आउट होने वाली टीम बनी द. अफ्रीका
भारत ने तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी को 33.1 ओवरों में 79 रनों पर समेट दिया। दक्षिण अफ्रीका इसी के साथ भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे कम स्कोर पर आउट होने वाली टीम बन गई। इससे पहले यह कीर्तिमान श्रीलंका के नाम
नागपुर। भारत ने तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी को 33.1 ओवरों में 79 रनों पर समेट दिया। दक्षिण अफ्रीका इसी के साथ भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे कम स्कोर पर आउट होने वाली टीम बन गई। इससे पहले यह कीर्तिमान श्रीलंका के नाम दर्ज था, जब 23 नवंबर 1990 से चंडीगढ़ में हुए टेस्ट में उसकी पारी 82 रनों पर सिमटी थी।
दक्षिण अफ्रीका का इससे पहले भारत के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 84 रन था। जोहानसबर्ग में दिसंबर 2006 में जब भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की पारी 25.1 ओवरों में 84 रनों पर सिमटी थी। वैसे ऑस्ट्रेलिया की पारी भारत के खिलाफ 83 रनों पर सिमट चुकी है। टीम इंडिया ने मेलबर्न में फरवरी 1981 में कंगारू टीम को 48.4 ओवरों में 83 रनों पर समेटा था।
वैसे यदि टेस्ट मैचों में न्यूनतम स्कोर की बात की जाए तो यह कीर्तिमान न्यूजीलैंड के नाम दर्ज है, जब इंग्लैंड ने उसे ऑकलैंड में 1955 में 26 रनों पर समेटा था। भारत के पास नागपुर टेस्ट में इस कीर्तिमान को तोड़ने का मौका था, क्योंकि आधी दक्षिण अफ्रीकी टीम 12 रनों पर आउट हो चुकी थी, लेकिन जेपी डुमिनी ने उसे इस शर्मनाक स्थिति से बचा लिया।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें