धौनी की जगह विराट को मिली इस विज्ञापन में जगह
'पेप्सिको' का महेंद्र सिंह धौनी से चला आ रहा 11 साल का करार समाप्त हो गया है।टी
नई दिल्ली। 'पेप्सिको' ने महेंद्र सिंह धौनी के साथ चला आ रहा 11 साल का करार समाप्त कर लिया है।टीम इंडिया के सीमित ओवरों के कप्तान धौनी को हटा देना इस बात का संकेत समझा जा रहा है कि विज्ञापनदाताओं में धौनी के नाम में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि धौनी की जगह टेस्ट कप्तान विराट कोहली को 'पेप्सिको' ब्रांड के लोकप्रिय नामों में शामिल किया गया है।
धौनी को दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। धौनी पेप्सी कोला और लेज़ चिप्स दोनों का चेहरा थे। 'पेप्सिको' के साथ उनका पहला अनुबंध 2005 में हुआ था।
'पेप्सिको' 7Up,माउंटेन ड्यू ड्रिंक और स्नैक्स कुरकुरे बनाता है इसका मुख्य आधार पेप्सी कोला और लेज़ चिप्स के अलावा, एक खेल और एक बॉलीवुड से लिस्टर के साथ जुड़े होने का इतिहास रहा है। वर्तमान में 'पेप्सिको' ब्रांडों के लोकप्रिय नामों में क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेता रणबीर कपूर और परिणीति चोपड़ा के नाम शामिल हैं।