झारखंड में धौनी के जीवन पर बनी फिल्म होगी टैक्स फ्री
भारतीय वनडे और टी 20 टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर आधारित फिल्म धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
By sanjay savernEdited By: Published: Tue, 27 Sep 2016 12:09 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 12:21 PM (IST)
रांची। भारतीय वनडे और टी 20 टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर आधारित फिल्म धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्ड के रिलीज होने से पहले झारखंड सरकार ने ऐलान किया है कि झारखंड में ये मूवी टैक्स फ्री होगी।
झारखंड सरकार की तरफ से राजपत्र अधिसूचना जारी कर इस बात की जानकारी दी गई। राज्य सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक ये फैसला झारखंड में खेल को बढ़ावा देने और लोकहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। गौरतलब है कि धौनी के जीवन पर बनी इस फिल्म में उनकी भूमिका अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें