नीलामी में वॉटसन ने मारी बाजी, युवी और कार्तिक की गिरी कीमत
ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन आइपीएल-9 की नीलामी में सबको पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा दाम पर बिकने वाले खिलाड़ी बने। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सबसे ज्यादा कीमत देकर खरीदा। आरसीबी ने वॉटसन के लिए 9 करोड़ 50 लाख की राशि खर्च की।
बेंगलुरु। ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन आइपीएल-9 की नीलामी में सबको पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा दाम पर बिकने वाले खिलाड़ी बने। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सबसे ज्यादा कीमत देकर खरीदा। आरसीबी ने वॉटसन के लिए 9 करोड़ 50 लाख की राशि खर्च की।
इस नीलामी में सबकी नजर युवराज सिंह पर टीकी थी। युवी पिछली बार सबसे महंगे दामों में बिकने वाले खिलाड़ी थे। उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 लाख रुपए में खरीदा था मगर इस बार वो महज 7 करोड़ में ही बिक पाए। उन्हें हैदराबाद सनराइजर्स ने खरीदा। इस नीलामी में दिनेश कार्तिक की कीमत में काफी गिरावट आई। पिछले आइपीएल में दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले कार्तिक को 2 करोड़ 30 लाख की कीमत पर गुजरात लायंस ने खरीदा।