अपने घर में चला माही का मैजिक, बगैर देखे ही टेलर को इस तरह किया आउट, देखिए वीडियो
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी मैदान पर कितने सजग रहते हैं इसका नमूना उन्होंने अपने घरेलू मैदान रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वन-डे के दौरान रॉस टेलर को आउट कर दिखाया।
रांची। भारत-न्यूज़ीलैंड के चौथे मैच में महेंद्र सिंह धौनी ने कुछ ऐसा कर दिखाया जो क्रिकेट के मैदान पर कम ही देखने को मिलता है। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी मैदान पर कितने सजग रहते हैं इसका नमूना उन्होंने अपने घरेलू मैदान रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वन-डे के दौरान दिखाया।
बिना देखे ही टेलर को किया रन आउट
टेलर (34) ने उमेश यादव की गेंद को फाइन लेग की तरफ डिफ्लेक्ट किया और रन के लिए दौड़े। वे दूसरे रन के लिए दौड़े, इस बीच बाउंड्री से धवल कुलकर्णी ने थ्रो किया। धौनी गेंद पकड़ने के लिए स्टंप्स के आगे आ चुके थे जिससे लग रहा था कि टेलर बच जाएंगे। लेकिन धौनी ने बगैर पीछे देखे और बगैर पलटे सही जजमेंट के साथ गेंद को स्टंप्स पर दे मारा। टेलर मामूली अंतर से रन आउट हो गए।
इस क्रिकेटर के अश्लील विज्ञापन को बोर्ड ने किया बैन, देखिए वीडियो
कुलकर्णी का थ्रो उतना अच्छा नहीं था, लेकिन धौनी ने आगे पहुंचकर बगैर पलटे सटीक थ्रो से मामला पलट दिया और अनुभवी कीवी बल्लेबाज को रन आउट होकर पैवेलियन लौटना पड़ा। टेलर अच्छी लय में दिख रहे थे और उनके इस तरह आउट होने से कीवी रन गति पर अंकुश लगा।
आइसीसी टेस्ट रैंकिंग का ऐलान, भारत ने दिखाया दम, जानिए कौन है किस स्थान पर
Watch the Mahi magic on loop #INDvNZ https://t.co/btMoJF0xC3
— BCCI (@BCCI) October 26, 2016