अब इस युवा बल्लेबाज ने लगाए एक ओवर में छह छक्के
न्यूजीलैंड के एक युवा बल्लेबाज ने इंग्लिश क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय लिख दिया है। अरुणडेल कैसल मैदान पर मेरीलीबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के लिए खेलते हुए ग्लेन फिलिप्स ने नॉरफॉक एकादश के ड्यूक के खिलाफ पिछले सप्ताह एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़े। इस मैच में फिलिप्स
लंदन। न्यूजीलैंड के एक युवा बल्लेबाज ने इंग्लिश क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय लिख दिया। अरुणडेल कैसल मैदान पर मेरीलीबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के लिए खेलते हुए ग्लेन फिलिप्स ने नॉरफॉक एकादश के ड्यूक के खिलाफ पिछले सप्ताह एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़े। इस मैच में फिलिप्स ने दोहरा शतक जड़ा।
यह पहला मौका है जब किसी बल्लेबाज ने इस मैदान पर लगातार छह छक्के लगाएं हो। इंग्लैंड के दक्षिण में वेस्ट ससेक्स में बना अरुणडेल कैसल मैदान 1895 से क्रिकेट मैचों की मेजबानी कर रहा है। इस मैदान पर पहली बार किसी बल्लेबाज ने लगातार छह छक्के जड़ने का कारनामा किया।
19 वर्षीय फिलिप्स 123 गेंदों में 201 रन बनाकर नाबाद रहे। एमसीसी ने अपनी पारी पांच विकेट खोकर 299 रन पर घोषित की। नॉरफॉक एकादश के ड्यूक ने दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट खोकर 174 रन बना लिए थे और मैच यह ड्रॉ रहा।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगाने का कारनामा दुनिया के सिर्फ दो बल्लेबाजों के नाम दर्ज है। दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स और भारतीय युवराज सिंह। गिब्स ने होलैंड के खिलाफ 2007 विश्व कप मे यह कारनामा किया था। जबकि युवराज सिंह ने साल 2007 में वर्ल्ड टी- 20 में इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंद पर 6 छक्के जड़े थे।
कौन है ग्लेन फिलिप्स
ग्लेन फिलिप्स का जन्म 6 दिसंबर 1996 को दक्षिण अफ्रीका के इस्टर्न कैप में हुआ। उन्होंने फरवरी में आयोजित अंडर-19 विश्व कप में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया। इसके साथ ही वह ऑकलैंड की तरफ से पांच मैच खेल चुके हैं। अभी वह एमसीसी के साथ युवा क्रिकेटर्स प्रोग्राम का हिस्सा हैं। अब फिलिप्स रॉस टेलर और मार्टिन क्रो की राह पर चल पड़े हैं जो एमसीसी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।