भूकंप पीडि़तों को आइपीएल खिलाडि़यों ने दी श्रद्धांजलि
हिमालय की गोद में बसे नेपाल में शनिवार को शक्तिशाली भूकंप के झटकों ने बर्बादी की नई इबारत लिख दी। हर ओर तबाही का मंजर, हर चेहरे पर दहशत, आंखों में आंसू और आसमान में मलबे का गुबार है। इंडियन प्रीमियर लीग की टीम ने भूकंप पीडि़तो को श्रद्धांजलि दी।
चेन्नई। हिमालय की गोद में बसे नेपाल में शनिवार को शक्तिशाली भूकंप के झटकों ने बर्बादी की नई इबारत लिख दी। हर ओर तबाही का मंजर, हर चेहरे पर दहशत, आंखों में आंसू और आसमान में मलबे का गुबार है। 7.9 की तीव्रता वाले भूकंप से 1500 की मौत हो गई है। मृतकों का आंकड़ा हर बीतते पल के साथ बढ़ रहा है।
इंडियन प्रीमियर लीग की टीम ने भूकंप पीडि़तो को श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच शनिवार को आईपीएल-8 का 24वें मैच शुरू होने से ठीक पहले दोनों टीमों के खिलाडि़यों ने कुछ देर मौन रखकर भूकंप पीडि़तो के लिए मौन रखा। दोनों टीमों ने खेल भावना का परिचय दिया।
पढ़ें - आपदा में फंसे लोगों के सेफ्टी की जानकारी देगा फेसबुक
राजधानी काठमांडू और दूसरे सबसे बड़े शहर पोखरा में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में शुमार काठमांडू का दरबार चौक, ऐतिहासिक धरहरा टावर पूरी तरह बर्बाद हो गया है। धरहरा टावर के मलबे से खबर लिखने तक 250 शव बरामद हो चुके थे। वहां कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।
नेपाल में इससे पहले इतना भीषण भूकंप 1934 में आया था। इस दौरान यहां करीब आठ हजार लोगों की मौत हो गई थी। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 8.4 था। दरअसल हिमालय की गोद में समाया पूरा नेपाल भूकंप के फॉल्ट जोन इलाके में पड़ता है। नेपाल के बीच में से महेंद्र हाईवे फॉल्ट लाइन गुजरती है। यह तराई इलाकों और पहाड़ी इलाकों से हो कर गुजरती है।
आइपीएल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पढ़ें - भूकंप में लापता लोगों को ढूंढ़ने के लिए सामने आया गूगल
साभार - नई दुनिया