टीम इंडिया जिम्बॉब्वे रवाना, पहला वनडे 10 जुलाई को
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम आज सुबह जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हो गई। दोनों देशों के बीच तीन वनडे और दो टी-20 मैच खेले जाएंगे। पहला वनडे 10 जुलाई को है। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कभी जिम्बाब्वे दौरा पर नहीं गए हैं।
मुंबई। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम आज सुबह जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हो गई। दोनों देशों के बीच तीन वनडे और दो टी-20 मैच खेले जाएंगे। पहला वनडे 10 जुलाई को है। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कभी जिम्बाब्वे दौरा पर नहीं गए हैं।
रवान होने से पहले अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वे महेंद्र सिंह धोनी के फीडबैक को सकारात्मक तौर पर लेकर आगे बढ़ेंगे। दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ वन-डे सीरीज हारने के बीच धोनी ने रहाणे को दूसरे वन-डे में बाहर बिठाने पर कहा था कि उपमहाद्वीप पिचों पर रहाणे को बल्लेबाजी करते समय स्ट्राइक रोटेट करने में परेशानी होती है।
क्लिक करें, क्रिकेट की ताजा खबरों ने रहें अपडेट
बीसीसीआई ने इससे उलट रहाणे को ही जिम्बाब्वे दौरे पर कप्तान बनाने का फैसला किया। जिम्बाब्वे दौरे के लिए बीसीसीआई ने कई सीनियर खिलाडि़यों को आराम दिया है।
जिम्बाब्वे दौरे का पूरा कार्यक्रम
- 1st ODI: 10 जुलाई 2015, हरारे
- 2nd ODI: 12 जुलाई 2015, हरारे
- 3rd ODI: 14 जुलाई 2015, हरारे
- 1st T20: 17 जुलाई 2015, हरारे
- 2nd T20: 19 जुलाई 2015, हरारे