पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव बजाएंगे ईडन में घंटी
पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को लॉर्डस जैसी ईडन गार्डेस की घंटी पहली बार बजाने का सम्मान मिलेगा, जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां शुक्रवार से दूसरे टेस्ट की शुरुआत का संकेत होगा
कोलकाता, प्रेट्र। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को लॉर्डस जैसी ईडन गार्डेस की घंटी पहली बार बजाने का सम्मान मिलेगा, जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां शुक्रवार से दूसरे टेस्ट की शुरुआत का संकेत होगा। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के संयुक्त सचिव अविषेक डालमिया ने बताया, ‘यह (अध्यक्ष) सौरव गांगुली का विचार था और कपिल टेस्ट मैच की सुबह घंटी बजाने को राजी हो गए हैं।’
लॉर्डस में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, प्रशासक या जाने माने खेल प्रेमी द्वारा पांच मिनट तक घंटी बजाने की परंपरा की शुरुआत 2007 में हुई थी। अविषेक ने बताया कि चांदी की परत वाली यह विशाल घंटी ईडन की घड़ी के समीप लगाई जाएगी और इसे अगले कुछ दिनों में स्थापित किया जाएगा। पांच दिनों के दौरान प्रत्येक सुबह अलग-अलग व्यक्ति इस घंटी को बजाएंगे जो दिन के खेल की शुरुआत का संकेत होगा। ईडन टेस्ट भारत का घरेलू सरजमीं पर 250वां टेस्ट होगा।