जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे युवी और हेजल कीच !
टीम इंडिया के बल्लेबाज युवराज सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं
नई दिल्ली। टीम इंडिया के बल्लेबाज युवराज सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।बॉलीवुड वेबसाइट स्पॉटबाय.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक युवराज और हेजल कीच इस साल नवंबर या दिसंबर में शादी करने वाले हैं। हालांकि, अभी शादी की डेट तय नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वे इस साल के खत्म होने से पहले शादी कर लेंगे।
युवराज सिंह ने हेजल से पिछले साल नवंबर में इंडोनेशिया में सगाई की थी।शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा कई स्टार खिलाडी हिस्सा लेंगे। शादी जहां तक संभव है वहा तक चंडीगढ में ही होनी तय है। हेजल कीच ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हैं। बॉलीवुड में उन्होंने सलमान खान स्टारर ‘बॉडीगार्ड' (2011) में करीना कपूर की दोस्त का किरदार निभाया था।
बता दें कि युवराज का जन्मदिन12 दिसंबर को आता है। इसलिए ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने इसी दिन को शादी के लिए चुना होगा। युवी के फैंस काफी लंबे समय से शादी की डेट का इंतजार कर रहे हैं। कुछ महीनों पहले दोनों ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी शादी दोनों हिंदू और सिख रिवाजों से होगी।