Move to Jagran APP

आखिरकार लय में लौट आए क्रिस गेल, बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

गेल ने गुजरात लायंस के खिलाफ न सिर्फ धुआंधार पारी खेली बल्कि एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बना डाला।

By ShivamEdited By: Published: Tue, 18 Apr 2017 08:50 PM (IST)Updated: Wed, 19 Apr 2017 12:03 AM (IST)
आखिरकार लय में लौट आए क्रिस गेल, बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड
आखिरकार लय में लौट आए क्रिस गेल, बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

राजकोट। आइपीएल-10 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के धुरंधर ओपनर क्रिस गेल की धुआंधार पारी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और आज वो देखने को मिल भी गया। गेल ने गुजरात लायंस के खिलाफ न सिर्फ धुआंधार पारी खेली बल्कि एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बना डाला।

prime article banner

- क्रिस गेल की धुआंधार पारी

क्रिस गेल ने गुजरात लायंस के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 23 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद भी वो थमे नहीं और 38 गेंदों पर 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद ही आउट हुए। गेल ने इस बीच 5 चौके और 7 छक्के जड़े। क्रिस गेल ने इसी दौरान जडेजा के एक ओवर में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 21 रन भी जड़ डाले। 

- पहले 10 हजारी भी बने

इसके साथ ही क्रिस गेल ने आज एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया। उन्होंने ट्वंटी20 क्रिकेट (हर स्तर पर) करियर के 10,000 रन पूरे कर लिए हैं। वो इस प्रारूप में दस हजारी बनने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। गेल ने 290 ट्वंटी20 मैचों में ये सफलता हासिल की है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 175 रन का रहा है जो उन्होंने आइपीएल में ही बनाया था। अपने टवंटी20 मैचों के करियर में वो 18 शतक और 61 अर्धशतक जड़ चुके हैं। 

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.