आज कैमरे में कैद हुए वो पल जो शायद ही आपने पहले कभी देखेे हों
आज कानपुर के ग्रीनपार्क मैदान पर वो नजारे देखने को मिले जो इससे पहले शायद ही क्रिकेट फैंस ने कभी देखे हों।
कानपुर। आज कानपुर के ग्रीनपार्क मैदान पर वो नजारे देखने को मिले जो इससे पहले शायद ही क्रिकेट फैंस ने कभी देखे हों। 500वें टेस्ट के जश्न में एक जगह पर पहली बार भारत के सभी पूर्व टेस्ट कप्तान (पुरुष व महिला), बीसीसीआइ के दिग्गज अधिकारी और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल मौजूद दिखे।
इस समारोह में मैैदान पर भारत के कई पूर्व कप्तान मौजूद रहे और उनको सम्मानित किया गया। कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, क्रिस श्रीकांत, रवि शास्त्री, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, महेंद्र सिंह धौनी और विराट कोहली सभी एक जगह पर एक साथ नजर आए जो कि देखने वाला नजारा था।
इसके अलावा महिला क्रिकेटरों में अंजुम चोपड़ा सहित कई अन्य खिलाड़ी मौजूद दिखीं। बीसीसीआइ अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, आइपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक सहित कई जाने-माने चेहरे इस समारोह का हिस्सा बने।
इससे पहले बुधवार रात 500वें टेस्ट का जश्न एक डिनर पार्टी में मनाया गया था जहां इन सभी के अलावा भारत और न्यूजीलैंड की टीमें भी शामिल हुई थीं।
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली।
मोहम्मद अजहरुद्दीन को सम्मानित करते उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक
सचिन तेंदुलकर को सम्मानित करते उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक
महेंद्र सिंह धौनी को सम्मानित करते उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक
सचिन तेंदुलकर को सम्मानित करते उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक
सचिन, गांगुली, श्रीकांत और अंजुम चोपड़ा।
सचिन, श्रीकांत और सौरव गांगुली।
ये भी पढ़ेंः 500वें टेस्ट में पहले दिन ऐसा रहा भारत का हाल