दिल्ली डेयरडेविल्स को झटका! घायल राइडर कोमा में, 1 गिरफ्तार
न्यूजीलैंड के क्रिकेटर गुरुवार को एक रेस्टोरेंट-बार के बाहर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद कोमा में चले गए हैं। विश्व क्रिकेट जगत के लिए बहुत बुरी खबर है। इस मामले में न्यूजीलैंड पुलिस ने एक 20 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। एक बयान जारी कर न्यूजीलैंड पुलिस ने कहा कि इस मामले में एक 20 वर्षीय शख्स की गिरफ्तारी हुई है। उसे 4 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड के क्रिकेटर गुरुवार को एक रेस्टोरेंट-बार के बाहर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद कोमा में चले गए हैं। विश्व क्रिकेट जगत के लिए बहुत बुरी खबर है। इस मामले में न्यूजीलैंड पुलिस ने एक 20 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। एक बयान जारी कर न्यूजीलैंड पुलिस ने कहा कि इस मामले में एक 20 वर्षीय शख्स की गिरफ्तारी हुई है। उसे 4 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
स्थानीय पुलिस का मानना है कि राइडर पर दो बार हमला किया गया। दूसरे हमले में 28 वर्षीय क्रिकेटर के सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष (आइसीयू) में भर्ती किया गया। राइडर घरेलू वनडे प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपनी टीम की हार के बाद वेलिंगटन टीम के अपने साथियों के साथ बार में गए थे। उन पर पहला हमला बार के बाहर किया गया। पुलिस का मानना है कि सड़क के पार फास्ट फूड रेस्टोरेंट के पार्किग क्षेत्र तक कम से कम दो लोगों ने उनका पीछा किया और वहां उन पर दूसरा हमला किया गया। जब उन पर दोबारा हमला किया गया तब उनके साथ बार से बाहर निकलने वाले उनकी टीम के दो साथी रेस्टोरेंट में थे।
न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट ने राइडर की गंभीर हालत पर दुख जताते हुए कहा, जो कुछ हुआ उससे हम सभी सकते में हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट संकट की इस घड़ी में उनके और उनके परिवार के साथ है। न्यूजीलैंड प्लेयर्स एसोसिएशन (एनजेडपीए) ने भी हमले पर गहरा दुख जताया है। एसोसिएशन के सीईओ हीथ मिल्स ने कहा, जेसी के साथ जो कुछ हुआ निश्चित तौर पर क्रिकेट समुदाय उससे सकते में है। उसकी हालत बहुत नाजुक बनी हुई है। यह हमारे लिए दुखद दिन है। हम सभी का ध्यान अभी जेसी पर है और हम उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
आइपीएल-6 में होना था शामिल :
राइडर को इस सप्ताह के आखिर में आइपीएल-6 में खेलने के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़ना था। दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने आइपीएल की हाल की नीलामी में उन्हें 260000 डॉलर में खरीदा था। पिछले साल राइडर पुणे वॉरियर्स की तरफ से खेले थे तथा वह अपने मैनेजर और मनोचिकित्सक को भी साथ लेकर भारत आए थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर