वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बने ब्रैंडन मैक्कुलम
न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम को वार्षिक न्यूजीलैंड क्रिकेट अवॉर्ड्स में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर घोषित किया गया। मॅक्कुलम के नेतृृत्व में न्यूजीलैंड टीम पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया से 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
ऑकलैंड। न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम को वार्षिक न्यूजीलैंड क्रिकेट अवॉर्ड्स में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर घोषित किया गया। मॅक्कुलम के नेतृृत्व में न्यूजीलैंड टीम पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया से 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
मॅक्कुलम को देश का सर्वोच्च पुरस्कार 'सर रिचर्ड हैडली' मेडल से सम्मानित किया गया। केन विलियम्सन को तीनों फॉर्मेट में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के बाद दूसरे स्थान पर रहे ट्रेंट बोल्ट को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। महिला वर्ग में सूजी बेट्स को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया।