चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के लिए बेहद अहम हैं बेन स्टोक्स
चैंपियंस ट्रॉफी में बेन स्टोक्स इंग्लैंड के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।
लंदन, एएफपी। बेन स्टोक्स भले ही नहीं मानते कि इंग्लैंड के लिए वह बेहद अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के कारण टीम के लिए डरहम का यह आलराउंडर बहुत महत्वपूर्ण रहा है।
एडिलेड में बांग्लादेश से 2015 विश्व कप से पहले दौर में शर्मसार होने के दो साल बाद इंग्लैंड का सामना गुरुवार को द ओवल में चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबले में इसी टीम से होगा और उसकी कोशिश पहले बड़े वनडे टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने पर होगी। इसका सबसे बड़ा कारण स्टोक्स ही हैं।
न्यूजीलैंड रग्बी लीग के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के बेटे में अपनी मां देबराह के क्रिकेट गुण मौजूद हैं जो एक मशहूर खिलाड़ी हैं। शनिवार को साउथंपटन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में इंग्लैंड की दो रन की जीत में 25 वर्षीय स्टोक्स ने अहम भूमिका निभाई, जिसमें उन्होंने 79 गेंद में 101 रन की पारी खेली थी। पिछले साल उन्होंने केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में 198 गेंद में 258 रन बनाए। वह काफी प्रभावी स्विंग गेंदबाज भी हैं।