बीसीसीआइ ने अनुबंध खत्म किया, अब क्या होगा इन दिग्गजों का?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने बुरे दौर से गुजर रहे क्रिकेटर युवराज सिंह व गौतम गंभीर को एक और बड़ा झटका दिया। दोनों को वर्ष 2014-15 सत्र के लिए घोषित 32 अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से ही बाहर कर दिया है।
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने बुरे दौर से गुजर रहे क्रिकेटर युवराज सिंह व गौतम गंभीर को एक और बड़ा झटका दिया। दोनों को वर्ष 2014-15 सत्र के लिए घोषित 32 अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से ही बाहर कर दिया है। बीसीसीआइ के इस कदम के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का क्रिकेट करियर खत्म हो गया है?
पिछले सत्र 2013-14 में ही टीम से बाहर चल रहे गंभीर और हरफनमौला युवराज सिंह को श्रेणी 'ए' से हटाकर श्रेणी 'बी' में डाल दिया था। अब इनके पास संन्यास के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। टीम इंडिया से बाहर चल रहे विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को पिछले सत्र में ही अनुबंधित सूची से बाहर कर दिया था। श्रेणी 'ए' में पिछले वर्ष के चार क्रिकेटरों को ही बरकरार रखा गया है, इनमें भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, उपकप्तान विराट कोहली, सुरेश रैना और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। पिछले वर्ष श्रेणी 'ए' में पांचवें खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर थे, जो संन्यास ले चुके हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने ली है। इस श्रेणी के खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए मैच फीस मिलती है। श्रेणी 'बी' में मुरली विजय, रवींद्र जडेजा, शिखर धवन और रोहित शर्मा हैं जबकि अंबाटी रायुडू को भी इस समूह में प्रमोट किया गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और आजिंक्य रहाणे को भी श्रेणी 'बी' में जगह मिली है।
वर्ष 2014-15 के अनुबंधित खिलाड़ी
श्रेणी 'ए' : महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली, सुरेश रैना, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार।
अंदर : भुवनेश्वर, बाहर : सचिन।
श्रेणी 'बी' : प्रज्ञान ओझा, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, शिखर धवन, उमेश यादव, रोहित शर्मा, आजिंक्य रहाणे, अंबाटी रायुडू, मोहम्मद शमी।
अंदर : शमी, रायुडू, रहाणे, बाहर : गंभीर, युवराज।
श्रेणी 'सी' : अमित मिश्रा, वरण एरोन, रिद्धिमान साहा, स्टुअर्ट बिन्नी, पंकज सिंह, आर. विनय कुमार, मोहित शर्मा, धवल कुलकर्णी, परवेज रसूल, अक्षर पटेल, मनोज तिवारी, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, कर्ण शर्मा, कुलदीप यादव, केएल राहुल।
अंदर : एरोन, बिन्नी, पंकज, धवल, परवेज, अक्षर, उथप्पा, मनोज, कर्ण, संजू, कुलदीप, राहुल
बाहर : दिनेश कार्तिक, जयदेव उनादकट।