क्रिकेटर युवराज के पिता योगराज सिंह गिरफ्तार
टीम इंडिया के मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को गिरंफ्तार कर लिया गया है। हरियाणा पुलिस ने पड़ोसियों से मारपीट के आरोप में पूर्व क्रिकेटर और फिल्म एक्टर योगराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। योगराज को पंचकूला पुलिस ने झगड़ा करने और हाथापाई के आरोप में गिरफ्तार किया है।
चंडीगढ़। टीम इंडिया के मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को गिरंफ्तार कर लिया गया है। हरियाणा पुलिस ने पड़ोसियों से मारपीट के आरोप में पूर्व क्रिकेटर और फिल्म एक्टर योगराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। योगराज को पंचकूला पुलिस ने झगड़ा करने और हाथापाई के आरोप में गिरफ्तार किया है।
प्राप्त खबरों के मुताबिक योगराज सिंह का पड़ोसियों से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। बताया जाता है कि इस दौरान पड़ोसियों के साथ उनकी झड़प हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने योगराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि योगराज सिंह
खुद भी टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने एक टेस्ट मैच और छह इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट मैच खेला है। चोट के कारण उन्हें क्रिकेट छोड़नी पड़ी थी। फिलहाल वे पंजाबी और हिन्दी फिल्मों में अपनी भूमिकाएं अदा करते रहते हैं। हाल ही में आई फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में वे नजर आ चुके हैं।