धवन ने दिखाया वह मैच विनर हैं
अपने ताज में एक और नग जडऩे के लिए धौनी और उसकी टीम को बहुत -बहुत बधाई। भारत के लिए एकमात्र चिंता का विषय शिखर धवन की फॉर्म थी। रविवार रात को बड़े मुकाबले में इस सलामी बल्लेबाज ने धमाकेदार पारी खेलकर उस पर विराम लगा दिया। टीम इंडिया के
(श्रीकांत का कॉलम)
अपने ताज में एक और नग जडऩे के लिए धौनी और उसकी टीम को बहुत -बहुत बधाई। भारत के लिए एकमात्र चिंता का विषय शिखर धवन की फॉर्म थी। रविवार रात को बड़े मुकाबले में इस सलामी बल्लेबाज ने धमाकेदार पारी खेलकर उस पर विराम लगा दिया। टीम इंडिया के शीर्ष तीनों बल्लेबाज लय में हैं। इससे बेहतर भारत के लिए कुछ नहीं हो सकता। धवन जब एक बार अपने स्ट्रोक्स खेलना शुरू कर देता है तो उसे रोकना मुश्किल हो जाता है। मेजबान टीम को यह पता चल गया होगा। उसने दिखा दिया कि वह एक मैच विनर है। विराट कोहली के साथ उसकी साझेदारी कई मायनों में अहम थी। यह एक विकट स्थिति थी और दोनों ने इसे बखूबी संभाला।
फाइनल रोमांचक होने की उम्मीद थी, ऐसा हुआ भी और इसका श्रेय बांग्लादेश को जाता है। भारतीय नजरिये से देखा जाए तो विश्व कप में उतरने से पहले उसके लिए यह एक चैलेंज था। कई ऐसे क्षण आए जब बांग्लादेश ने बल्ले और गेंद दोनों से खुद को बीस साबित किया। भारत कठिन परिस्थिति से बाहर निकला और इससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह रहा कि उसे ऐसे समय में नए खिलाड़ी मिले। महेंद्र सिंह धौनी ने एक बार फिर अपने खेल से दिखाया कि क्यों उन्हें मॉर्डन क्रिकेट का दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर कहा जाता है। अब टी-20 विश्व कप के मुख्य दौर की उलटी गिनती शुरू हो गई है। टीम इंडिया इससे पहले कभी जीत की इतनी प्रबल दावेदार नहीं दिखी जितनी इस बार दिखाई दे रही है। ऑल द बेस्ट टीम इंडिया।