रोहित पर टिकी है मुंबई की उम्मीद
मौजूदा सत्र में मुंबई इंडियंस को लेकर प्रशंसक अपनी राय नहीं बना पा रहे हैं। जिस तरह पासा फेंकने पर कोई भी संख्या आती है वैसी ही स्थिति मुंबई के साथ है और वो किसी भी स्थान पर रह सकती है। वो कभी कोलकाता नाइटराइडर्स को हरा देती है तो
(रवि शास्त्री का कॉलम)
मौजूदा सत्र में मुंबई इंडियंस को लेकर प्रशंसक अपनी राय नहीं बना पा रहे हैं। जिस तरह पासा फेंकने पर कोई भी संख्या आती है वैसी ही स्थिति मुंबई के साथ है और वो किसी भी स्थान पर रह सकती है। वो कभी कोलकाता नाइटराइडर्स को हरा देती है तो कभी पूरी टीम के लिए 100 रन बनाना भी पहाड़ चढ़ना जैसा साबित होता है। लेकिन भूलना नहीं चाहिए कि कुछ ऐसा ही प्रदर्शन पिछली बार भी मुंबई का रहा था और आखिर में टीम विजेता बनी।
मुंबई इंडियंस का सामना अब किंग्स इलेवन पंजाब से है। प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी पंजाब की कोशिश होगी कि वो बचे हुए मैचों की जीतकर सम्मान के साथ आइपीएल-9 से विदाई ले। कप्तान मुरली विजय ही पंजाब के लिए अब तक कुछ कर पाए हैं। उनसे एक बार फिर उम्मीदें होंगी। हाशिम अमला भी अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे। आखिरकार दक्षिण अफ्रीका का ये बल्लेबाज इतनी दूर सिर्फ घूमने नहीं आया है।
क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मुंबई को अपने तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज करनी होगी। मुंबई को रोहित शर्मा के रनों की जरूरत होगी। टीम के लिए वो इंजन हैं। अब प्रत्येक मैच निर्णायक होंगे। ऐसे में रोहित टीम के मुख्य खेवनहार होंगे।
(टीसीएम)