जयवर्धने का धमाल, सिर्फ 8 खिलाड़ी ही कर पाए हैं यह कमाल
आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराने में मुख्य भूमिका निभाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने एक और मुकाम हासिल किया। कंगारुओं के खिलाफ उन्होंने जैसे ही अपना 62वां रन पूरा किया, वनडे क्रिकेट करियर में उनके 11000 रन पूरे हो गए। ऐसा करने वाले वे दुनिया के आठवें और श्रीलंका के तीसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले यह मुकाम हासिल करने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी सनथ जयसूर्या और कुमार संगकारा हैं।
लंदन। आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराने में मुख्य भूमिका निभाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने एक और मुकाम हासिल किया। कंगारुओं के खिलाफ उन्होंने जैसे ही अपना 62वां रन पूरा किया, वनडे क्रिकेट करियर में उनके 11000 रन पूरे हो गए। ऐसा करने वाले वे दुनिया के आठवें और श्रीलंका के तीसरे खिलाड़ी बन गए।
उनसे पहले यह मुकाम हासिल करने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी सनथ जयसूर्या और कुमार संगकारा हैं। सनथ जयसूर्या के 445 वनडे मुकाबलों में 13430 रन हैं। वहीं, कुमार संगकारा ने 343 वनडे मुकाबलों में 11231 रन बनाए हैं। जयवर्धने ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 84 रनों की पारी खेली और इस पारी की बदौलत वनडे क्रिकेट में उनके कुल 11022 रन हो गए हैं।
वनडे क्रिकेट इतिहास में 11000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
1. सचिन तेंदुलकर (भारत) : 18426 रन
2. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) : 13704 रन
3. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) : 13430 रन
4. इंजमाम उल हक (पाकिस्तान) : 11739 रन
5. जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) : 11498 रन
6. सौरव गांगुली (भारत) : 11363 रन
7. कुमार संगकारा (श्रीलंका) : 11231 रन
8. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) : 11022 रन
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर