सबसे कम उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में शतक ठोका इस श्रीलंकाई बल्लेबाज ने
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस बल्लेबाज सबसे कम उम्र में ये कमाल कर दिया जो पहले किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज ने नहीं किया था।
पालेकेले। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन इस श्रीलंकाई बल्लेबाज ने ना सिर्फ दूसरी पारी में टीम की डूबती नैया को पार लगाया बल्कि शानदार शतक लगाते हुए एक नया इतिहास रच दिया।
सबसे कम उम्र में ये कारनामा करने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बने
ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध श्रीलंका के बल्लेबाज कुशल मेंडिस ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शानदार शतक लगाया। ये शतक इसलिए खास बन गया क्योंकि अब वो श्रीलंका के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे कम उम्र में शतक लगाया है। मेंडिस ने ये कमाल 21 वर्ष 177 दिन की उम्र में किया है। मेंडिस से पहले श्रीलंका की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज रोमेश कालूवितरना थे। उन्होंने 22 वर्ष 267 दिन की उम्र में ये कमाल किया था। अब कुशल मेंडिस ने कालूवितरना का रिकॉर्ड तोड़तो हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
कुशल मेंडिस की पारी
कुशल मेंडिस ने 143 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और एक छक्का भी लगाया। ये उनके टेस्ट करियर का पहला टेस्ट शतक है।
जन्मदिन विशेष: सर गैरी सोबर्स ने दी क्रिकेट को नई ऊंचाईयां