जब भारत-श्रीलंका के टेस्ट के बीच में गॉल के मैदान पर आ गईं दो बॉल
जब एक मैच में मैदान में आ गई दो-दो गेंदें।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन एक मजेदार चीज देखने को मिली। चौथे दिन के खेल के पहले सत्र में जब श्रीलंकाई बल्लेबाज चौथी पारी में खेल रहे थे तो मैदान पर दो गेंदें पड़ी हुई दिखाई दीं। एक गेंद तो अपना ओवर करा रहे भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के हाथों में थी और दूसरी गेंद मैदान पर पड़ी थी।
उमेश यादव ने किया गेंद की ओर इशारा
इस गेंद की ओर कैमरामैन ने ध्यान दिलाया। उन्होंने मैदान पर पड़ी गेंद पर जूम किया तो दर्शकों और खिलाड़ियों का ध्यान इस ओर गया। इसके बाद उमेश यादव ने अंपायर को यह गेंद दिखाई। अंपायर ने इस गेंद को मैदान से हटाने का इशारा किया तो बॉल बॉय इस गेंद को उठाकर मैदान से बाहर ले गए।
दूसरी बॉल को बाहर ले जाता बॉल बॉय
जिस समय यह गेंद खिलाड़ियों और अंपायरों की नजरों में आई, उस समय श्रीलंकाई पारी का सातवां ओवर खत्म हुआ रहा था। आठवां ओवर कराने से पहले इस गेंद को मैदान से बाहर कर दिया।