कोहली ने किया एक और 'विराट' काम, मुंबई में भी जमा दिया दोहरा शतक
विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला और अपना तीसरा दोहरा शतक जमा दिया। वो एक साल में तीन दोहरे शतक जमाने वाले एकलौते भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं।
मुंबई, जेएनएन। मुंबई में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन विराट कोहली ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला और अपने टेस्ट करियर का तीसरा दोहरा शतक जमा दिया। कोहली पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए जिन्होंने एक साल में तीन दोहरे शतक जमाए हों।
कोहली ने एक साल में जमाए तीन दोहरे शतक
विराट कोहली के नाम की तरह ये साल भी कोहली के लिए विराट ही रहा है। कोहली ने एक साल में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने तीनों ही दोहरे शतक बतौर भारतीय कप्तान बनाए हैं। इस साल का और अपने करियर का पहला दोहरा शतक कोहली ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ एंटीगा के मैदान पर जमाया था। इसके बाद दूसरा दोहरा शतक कोहली ने इंदौर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जमाया था। अब मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ कोहली ने अपने टेस्ट करियर के साथ-साथ इस साल का भी तीसरा दोहरा शतक जमा दिया।
कोहली ने किया विराट कारनामा, फिर भी हैं इस खिलाड़ी से पीछे
एक साल में 3 दोहरे शतक जमाने वाले एकलौते भारतीय
अपने नाम को सार्थक करते हुए कोहली विराट काम करते जा रहे हैं और वो एक साल में तीन दोहरे शतक जमाने वाले एकलौते भारतीय बल्लेबाज़ हैं। इससे पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज़ ये कारनामा करने में नाकाम रहा था।
सचिन को कोहली ने छोड़ा पीछे, अब इन दोनों की है बारी
एक साल में दो दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़
सचिन तेंदुलकर- साल 2010
वीरेंद्र सहवाग- साल 2008
सचिन तेंदुलकर- साल 2004
राहुल द्रविड़- साल 2003
विनोद कांबली- साल 1993