Move to Jagran APP

तकनीकी खराबी या 17 साल के गेंदबाज ने तोड़ा शोएब अख्तर का रिकॉर्ड, डाली 175kmph की गेंद

भारत-श्रीलंका के बीच खेला गया मुकाबला चर्चा का विषय बन गया है। इस मैच में श्रीलंका के 17 साल के पथिराना ने एक ऐसा गेंद डाली जो थी तो वाइड लोकिन उसने हंगामा मचा दिया।

By Viplove KumarEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 10:53 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 12:48 PM (IST)
तकनीकी खराबी या 17 साल के गेंदबाज ने तोड़ा शोएब अख्तर का रिकॉर्ड, डाली 175kmph की गेंद
तकनीकी खराबी या 17 साल के गेंदबाज ने तोड़ा शोएब अख्तर का रिकॉर्ड, डाली 175kmph की गेंद

नई दिल्ली, जेएनएन। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अंडर 19 विश्व कप के दौरान एक ऐसी घटना घटी जो चर्चा का विषय बन गया। आईसीसी अंडर 19 विश्व कप में रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के दौरान श्रीलंका के अनुभवी लसिथ मलिंगा स्टाइल में गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) की गेंद को 175 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार का आंका गया।

loksabha election banner

रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया मुकाबला चर्चा का विषय बन गया है। इस मैच में श्रीलंका के 17 साल के मथीशा पथिराना ने एक ऐसा गेंद डाली जो थी तो वाइड लोकिन उसने हंगामा मचा दिया। दरअसल मथीशा की इस गेंद को क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज रफ्तार गेंद बताया जा रहा है। लाइव टेलिकास्ट के दौरान दिखाए गए रफ्तार के मुताबिक मथीशा की गेंद 175 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार की आंकी गई।

आईसीसी ने नहीं की मथीशा के गेंद की पुष्ठी

आईसीसी अंडर 19 विश्व कप में भारत के खिलाफ श्रीलंका के 17 साल के गेंदबाज द्वारा की गई 175 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से की गई गेंद वाकई सही है या फिर तकनीकी खराबी। अब तक इस बात की पुष्ठी आईसीसी ने नहीं की है।

क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज रफ्तार गेंद

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज रफ्तार गेंद डालने का रिकॉर्ड दर्ज है। इंग्लैंड के खिलाफ साल 2003 में अख्तर ने 161.3 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी।

175 किमी की रफ्तार की गेंद करना मुमकिन 

किसी भी गेंदबाज के लिए इतनी रफ्तार से गेंद डालना मुमकिन नहीं लगता, अगर श्रीलंका के 17 साल के मथीशा ने 175 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाली है यह अजूबे से कम नहीं होगा। टेनिस में सबसे तेज सर्विस की रफ्तार 263.4 किमी जबकि बैडमिंटन में सबसे तेज स्मैश की रफ्तार 493 किमी प्रतिघंटे की रही है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.