Move to Jagran APP

अंग्रेज ऑलराउंडर ने मारी बाजी, IPL 2017 की नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी बना

इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स आइपीएल 2017 की नीलामी में पहले करोड़पति खिलाड़ी बने हैं।

By Bharat SinghEdited By: Published: Mon, 20 Feb 2017 11:04 AM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 05:07 PM (IST)
अंग्रेज ऑलराउंडर ने मारी बाजी, IPL 2017 की नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी बना
अंग्रेज ऑलराउंडर ने मारी बाजी, IPL 2017 की नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी बना

नई दिल्ली, जेएनएन। इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स आइपीएल 2017 की नीलामी में पहले करोड़पति खिलाड़ी बने हैं। बेंगलुरु में हुई नीलामी में स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने 14.5 करोड़ रुपए में खरीदा। पुणे की कप्तानी इस बार महेंद्र सिंह धौनी ने छोड़ दी है और टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ होंगे।

loksabha election banner

स्टोक्स पहली बार आइपीएल में अपना जलवा दिखाएंगे। स्टोक्स ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये रखा था। स्टोक्स को उनके बेस प्राइस से करीब सात गुना ज्यादा पैसे मिले। गेंद और बल्ले दोनों से दमदार प्रदर्शन करने की काबिलियत के चलते सभी फ्रेंचाइजी बेन स्टोक्स को लेने के लिए आतुर दिखीं।

मुंबई और दिल्ली ने तो स्टोक्स की कीमत 10 करोड़ तक पहुंचा दी। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स ने इस कीमत को 14.50 करोड़ रूपये तक पहुंचाया और फिर इसमें पुणे ने बाजी मारते हुए बेन स्टोक्स को अपनी टीम में शामिल कर लिया। इसी के साथ स्टोक्स आइपीएल के इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए। आइपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह रहे हैं, जिन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2015 में करीब 16 करोड़ रुपए में खरीदा था।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

25 साल के स्टोक्स ने 77 टी 20 मैच खेले हैं। उन्होंने इन मैचों में 22.71 के औसत से 1272 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच अर्धशतक बनाए हैं और 32 विकेट लिए हैं। अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दौरान स्टोक्स का स्ट्राइक रेट 134.03 रहा है। स्टोक्स का हाल ही में भारत दौरा शानदार रहा था और युवराज सिंह ने कहा भी था कि स्टोक्स की आइपीएल में काफी ऊंची नीलामी लग सकती है।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.