भारत-ऑस्ट्रेलिया की ये दो साझेदारियां मुंबई से छीन सकती थी आइपीएल का खिताब
आइपीएल के इतिहास में पुणे की टीम ने पहली बार ये खिताब अपने नाम किया। मुंबई की टीम से इस खिताबी मुकाबले को छीना पुणे की दो साझेदारियों ने।
नई दिल्ली, प्रदीप सहगल। आइपीएल 10 के फाइनल में पुणे को हराकर मुंबई इंडियंस की टीम ने इतिहास रच दिया। आइपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस ने तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भले ही ये फाइनल मुकाबला मुंबई की टीम ने 01 रन से जीत लिया हो, लेकिन पुणे की दो साझेदारियों ने मुंबई के पसीने छुड़ा दिए थे। इनमे से एक साझेदारी गेंदबाज़ी में हुई तो दूसरी बल्लेबाजी में। खास बात ये है कि ये दोनों ही साझेदारियां पुणे की टीम में खेलने वाले एक भारतीय और एक ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी के बीच हुई।
गेंदबाज़ी में हुई पहली साझेदारी
मुंबई की टीम जब बल्लेबाज़ी करने उतरी तो पुणे की तरफ से जयदेव उनादकट और एड्म जंपा ने मुंबई को दो-दो झटके देकर उनके बड़े स्कोर की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खास बात ये है कि इन दोनों ही गेंदबाज़ों ने ये दो-दो विकेट एक ही ओवर में झटके। उनादकट ने मुंबई की पारी के तीसरे ओवर में पार्थिव पटेल और लैंडल सिमंस को आउट किया, तो जंपा ने 11वें ओवर नें रोहित शर्मा और पोलार्ड का विकेट लेकर मुंबई की कमर ही तोड़ दी।
बल्लेबाज़ी में हुई दूसरी साझेदारी
फाइनल मैच में पुणे की तरफ से दूसरी साझेदारी बल्लेबाज़ी में हुई। इस बार साझेदारी में अहम किरदार निभाया एक भारतीय और एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने। बल्लेबाज़ी में ये साझेदारी पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ और अजिंक्य रहाणे के बीच हुई। रहाणे और स्मिथ की इस साझेदारी ने 54 रन जोड़े। पुणे के लिए ये साझेदारी काफी अहम और सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भी रही। मुंबई ने पुणे को जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य दिया था और इस चुनौती का पीछा करते हुए पुणे को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लग गया था। लेकिन इसके बाद जरुरत थी पारी को संभलाने और रन बनाते रहने की और रहाणे-स्मिथ की जोड़ी ने ऐसा ही किया। हालांकि 71 रन के स्कोर पर रहाणे (44) भी आउट हो गए, लेकिन तब तक वो मुंबई के जल्दी-जल्दी विकेट चटकाकर दबाव बनाने की रणनीति को धराशाई कर चुके थे। ये खिताब पुणे की झोली में जाता दिख रहा था, लेकिन मिचेल जॉनसन ने आखिरी ओवर में पुणे के सपने को चकनाचूर करते हुए मुंबई को तीसरी बार आइपीएल का चैंपियन बना दिया।
आइपीएल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें