Move to Jagran APP

खतरे में पड़ा सचिन का ये रिकॉर्ड, तोड़ सकता है ये भारतीय खिलाड़ी

वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड खतरे में है। ये भारतीय खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब है।

By sanjay savernEdited By: Published: Thu, 08 Sep 2016 06:56 PM (IST)Updated: Sun, 11 Sep 2016 08:07 PM (IST)
खतरे में पड़ा सचिन का ये रिकॉर्ड, तोड़ सकता है ये भारतीय खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे क्रिकेट में ना जाने कितने रिकॉर्ड दर्ज हैं पर उनका ये रिकॉर्ड अब खतरे में हैं। सचिन का ये रिकॉर्ड ये भारतीय खिलाड़ी तोड़ सकता है।

loksabha election banner

टूट सकता है सचिन का ये रिकॉर्ड

भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर है। सचिन से ठीक पीछे इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी हैं। सचिन ने अपने करियर में खेले 463 वनडे मैचों में कुल 195 छक्के लगाए थे। वहीं धौनी ने अपने वनडे करियर में अबतक कुल 275 मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 192 छक्के लगाए हैं। धौनी को अब अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है ऐसे में अब सचिन का ये रिकॉर्ड खतरे में पड़ गया है। अगर धौनी इस रिकॉर्ड को तोड़ देते हैं तो वो भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

Pics: 22 वर्ष पहले सचिन ने आज ही के दिन किया था ये कमाल

पांचवें नंबर पर सचिन, धौनी छठे नंबर पर

अगर विश्व क्रिकेट के बात की जाए तो वनडे मैचों में छक्का लगाने के मामले में सचिन पांचवें जबकि धौनी छठे नंबर पर हैं। विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले 10 खिलाड़ी ।

शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)- 398 मैचों में 351 छक्के।

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)- 445 मैचों में 270 छक्के।

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 266 मैचों में 238 छक्के।

ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)- 260 मैचों में 200 छक्के।

सचिन तेंदुलकर (भारत)- 463 मैचों में 195 छक्के।

महेंद्र सिंह धौनी (भारत)- 275 मैचों में 192 छक्के।

सौरव गांगुली (भारत)- 311 मैचों में 190 छक्के।

एबी डीविलियर्स (द. अफ्रीका)- 197 मैचों में 182 छक्के।

रिकी पॉन्टिंग (ऑस्ट्रेलिया)- 375 मैचों में 162 छक्के।

क्रिस क्रेंस (न्यूजीलैंड)- 215 मैचों में 153 छक्के।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.