इन दोनों क्रिकेटरों ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसके बारे में जानकर दंग रह जाएंगे आप
क्रिकेट इतिहास में इन दोनों खिलाड़ियों ने जैसा रिकॉर्ड बनाया है वो अपने आप में नायाब है। शायद ही कोई खिलाड़ी ऐसा रिकॉर्ड बनाना चाहे।
नई दिल्ली। क्रिकेट में एक से बढ़कर एक अनोखे रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं मगर क्रिकेट इतिहास में इन दोनों खिलाड़ियों ने जैसा रिकॉर्ड बनाया वो सबसे नायाब है। हम बात कर रहे हैं दो ऐसे टेस्ट गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने अपने करियर में जितने विकेट लिए, वे उतने रन भी नहीं बना पाए। इनमें से एक क्रिकेटर भारतीय है।
बीएस चंद्रशेखर (भारत)
बीएस चंद्रशेखर ने अपने करियर में 58 टेस्ट मैच खेले और 242 विकेट लिए, लेकिन रन के मामले में बहुत कच्चे निकले। उनके पूरे करियर में बल्ले से महज 167 रन निकले। चंद्रशेखर का नाम 1972 में विज्डन क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए चुना गया था। 2002 में उन्हें 'भारत के लिए सदी का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन' से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 1971 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच में 38 रन देकर छह विकेट लिए थे।
तस्वीरें: दुनिया के इन बल्लेबाजों ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
क्रिस मार्टिन (न्यूजीलैंड)
इसी क्रम में दूसरे खिलाड़ी हैं न्यूजीलैंड के क्रिस मार्टिन। मार्टिन ने सन् 2000 में द. अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था। कुल 71 टेस्ट मैचों में उन्होंने 233 विकेट लिए, लेकिन महज 123 रन ही बना सके। यह अनोखा रिकॉर्ड रखने वाले ये दोनों दुनिया के अकेले क्रिकेटर हैं।