16 साल बाद भारतीय क्रिकेट में हुआ ये करिश्मा, जानिए कब कौन रहा कोच
16 वर्षों के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को अनिल कुंबले के रूप में देसी कोच मिला। इसके अलावा वो छठे ऐसे भारतीय हैं जिन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है।
नई दिल्ली। आखिरकार इंतजार की वो घड़ी समाप्त हो गई और भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के नाम का एलान कर दिया गया। अनिल कुंबले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच होंगे और अगले एक वर्ष तक वो टीम के साथ मुख्य कोच के तौर पर काम करते रहेंगे। मगर क्या आपको पता है कि आखिरकार कितने वर्षों के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को देसी कोच मिला है।
16 वर्ष बाद हुआ ये करिश्मा
वर्ष 2000 के बाद ये पहला मौका है जब भारतीय टीम को देसी कोच मिला है। अनिल कुंबले के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम को 16 वर्षों के बाद पहला देसी कोच मिला है। साथ ही वो छठे ऐसे कोच हैं जो भारत के हैं। इससे पहले वर्ष 1999-2000 तक कपिल देव भारतीय क्रिकेट टीम के देसी कोच रह चुके थे। इसके बाद से भारत को जितने भी कोच मिले वो सारे विदेशी थे। हालांकि वर्ष 2007 में रवि शास्त्री को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम का अस्थाई कोच बनाया गया था। आइए एक नजर डालते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के अब तक के कोच पर:
-अजित वाडेकर (1992-1996) भारत
-संदीप पाटिल (1996-1996) भारत
-मदन लाल (1996-1997) भारत
-अंशुमान गायकवाड़ (1997-1999) भारत
-कपिल देव (1999-2000) भारत
-जॉन राइट ( 2000-2005) न्यूजीलैंड
-ग्रेग चैपल (2005-2007) ऑस्ट्रेलिया
-गैरी कर्स्टन ( 2008-2011) दक्षिण अफ्रीका
-डंकन फ्लेचर ( 2011-2015) जिम्बाब्वे