मैदान पर हुआ कुछ ऐसा...धवन और वरुण से भिड़ गए वार्नर
क्रिकेट को 'जेंटलमैन का खेल' कहा जाता है, लेकिन वर्तमान में क्रिकेट मैदान पर हो रही अभद्रताओं को देखकर ऐसा लग रहा है कि अब इसको बदलने की जरूरत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में मैदान में खेले जा रहे पहले मैच में भी
एडिलेड। क्रिकेट को 'जेंटलमैन का खेल' यानि 'भद्रजनों का खेल' कहा जाता है, लेकिन वर्तमान में क्रिकेट मैदान पर हो रही अभद्रताओं को देखकर ऐसा लग रहा है कि अब इसको बदलने की जरूरत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में मैदान में खेले जा रहे पहले मैच में भी कुछ ऐसी ही अभद्रता देखने को मिली।
दरअसल, इस मैच की दूसरी पारी के 34वें ओवर में वरुण आरोन गेंदबाजी कर रहे थे। पहली गेंद पर उन्होंने कोई रन नहीं दिया, लेकिन दूसरी गेंद पर शेन वाटसन ने लेग बाय से एक रन चुरा लिया। तीसरी गेंद पर आरोन की गेंद का सामना करने के लिए सामने थे डेविड वार्नर। आरोन ने वार्नर का छकाते हुए बोल्ड कर दिया और खुशी मनाने लगे। लेकिन अंपायर ने गेंद को नो बॉल करार दिया और वार्नर आउट होने से बच गए।
नॉट आउट करार दिए जाने के बाद वार्नर अपने अंदाज में वरुण आरोन को चिढ़ाने लगे। जिसके बाद दोनों के बीच कुछ कहासुनी भी हुई। अगली गेंद पर वार्नर ने फिर से वरुण आरोन को कुछ कहा। इस बार शिखर धवन क्रीज पर आए और वार्नर से बहस करने लगे। अंपायरों और अन्य खिलाडि़यों ने दोनों का बीच बचाव किया, उसके बाद मामला शांत हुआ।