दो अलग-अलग कप्तानों के फॉर्मूले पर है दादा की नजर
बीसीसीआइ की नई सलाहकार समिति के सदस्य व पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली इन दिनों भारतीय क्रिकेट पर अच्छे से नजर रखे हुए हैं। गांगुली की नजर भारतीय क्रिकेट में पहली बार अपनाए गए दो कप्तानों के फॉर्मूले पर भी टिकी हुई है। टेस्ट में विराट कोहली और वनडे में
नई दिल्ली। बीसीसीआइ की नई सलाहकार समिति के सदस्य व पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली इन दिनों भारतीय क्रिकेट पर अच्छे से नजर रखे हुए हैं। गांगुली की नजर भारतीय क्रिकेट में पहली बार अपनाए गए दो कप्तानों के फॉर्मूले पर भी टिकी हुई है। टेस्ट में विराट कोहली और वनडे में महेंद्र सिंह धौनी कैसे मिलकर भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।
गांगुली ने कहा, 'दो कप्तानों की ये थ्योरी, जो कि भारतीय क्रिकेट में पहले कभी नहीं हुआ, जाहिर तौर पर इसकी वजह एमएस (धौनी) का टेस्ट से संन्यास लेना रही है। हालांकि दुनिया की अन्य कई टीमें इस फॉर्मूले को पहले अपना चुकी हैं, जैसे ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका। अगर आप ऐसे में जीत जाते हैं तो ये फॉर्मूला सही है और अगर आप हार जाते हैं तो सही नहीं है।'