जानें, क्या था युवी के 6 गेंदों पर 6 छक्के मारने का राज, 9 साल बाद खुलासा
9 साल बाद युवराज सिंह ने एक टीवी शो के दौरान अपने छह छक्कों के राज उजागर कर दिया है।
नई दिल्ली। युवराज सिंह के 6 गेंदों पर लगाए गये 6 छक्कों को शायद ही कोई भूल सकता है।युवी ने कारनामा 2007 के वर्ल्ड टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में किया था। 9 साल बाद युवराज सिंह ने एक टीवी शो के दौरान अपने छह छक्कों के राज उजागर कर दिया है।
युवराज सिंह ने कहा कि जब वह मैदान पर बल्लेबाजी करने आए तो इंग्लैंड के ऑलराउंड एन्ड्र्यू फ्लिंटॉफ ने उन पर तंज कसने लगे। इतना ही नहीं फ्लिंटॉप लगातार युवराज सिंह के शॉट्स की आलोचना करने लगे। युवराज सिंह को इस बात पर बहुत गुस्सा आया और एक बार तो उन्होंने फ्लिंटॉफ को यहां तक कह दिया कि ये जो बल्ला मेरे हाथ में है, मैं उसी से तुम्हें मार दूंगा।
अगला ओवर स्टुअर्ट ब्रॉड ने फेंका और उस वक्त युवराज सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर था। फ्लिंटॉफ का गुस्सा मानो युवराज सिंह ने ब्रॉड पर निकाला और एक के बाद छह गेंदों पर छह छक्के जड़ दिए। युवराज सिंह ने जैसे ही छठा सिक्स ओवर में मारा उन्होंने फ्लिंटॉफ की तरफ देखा और कुछ शब्द बोले।