एक ही बाइक पर सवार 6 लोगों पर गिरा पेड़, दो बच्चों समेत 4 की मौत
अंबिकापुर से करीब 30 किलोमीटर दूर गुरुवार को हुए हादसे में एक परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, उसी दौरान इन पर पेड़ गिर गया।
रायपुर। अंबिकापुर से करीब 30 किलोमीटर दूर गुरुवार को हुए हादसे में एक परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, उसी दौरान इन पर पेड़ गिर गया। लुण्ड्रा के पास हुई इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। मरने वालों में एक महिला और उसके 2 बच्चे भी शामिल हैं।
रक्षाबंधन मनाने रिश्तेदार के घर जा रहे थे
बाइक पर सवार सभी लोग रक्षाबंधन मनाने अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। ये सभी बदगरी से बिलमहा गांव की तरफ जा रहे थे। हादसा जोरी-
बिलमहा रोड पर हुआ। उस वक्त बारिश हो रही थी और आंधी भी चल रही थी। इसी दौरान एक पेड़ उखड़कर बाइक पर जा गिरा। सभी पेड़ के नीचे
दब गए। मौके पर ही सुनीता नामक महिला, उसके दो बच्चों और ईश्वर नामक शख्स की मौत हो गई। बाइक चला रहे एक दूसरे शख्स और एक चार साल की बच्ची की हालत गंभीर है।