Move to Jagran APP

शोले के जय की तरह झूठ को सच की तरह प्रचारित कर रहे हैं कांग्रेसी : रमन

पिछले कई दिनों से कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के लगातार हमले झेल रहे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बिफर पड़े। उन्होंने कटाक्ष किया-शोले फिल्म के जय की तरह कांग्रेस के जय-वीरू की जोड़ी।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 01 Aug 2016 06:14 AM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2016 06:21 AM (IST)
शोले के जय की तरह झूठ को सच की तरह प्रचारित कर रहे हैं कांग्रेसी : रमन

रायपुर पिछले कई दिनों से कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के लगातार हमले झेल रहे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बिफर पड़े। उन्होंने कटाक्ष किया-शोले फिल्म के जय की तरह कांग्रेस के जय-वीरू की जोड़ी। भूपेश बघेल-टीएस सिंहदेव। राज्य में झूठ को सच प्रचारित करने में जुटी है। वे इतना प्रचारित करते हैं कि लोग इसे सच समझने लगते हैं। यहां तक कि हमारे कार्यकर्ताओं को भी भ्रम होने लगता है।

loksabha election banner

चंपारण में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के समापन पर उन्होंने न केवल कांग्रेस पर हमले किए बल्कि हर मुद्दों पर पर अपनी बात भी रखी। उन्होंने कहा कि जिस तरह जय मौसी के सामने वीरू की तारीफ एक अलग अंदाज में करता है, उसी प्रकार कांग्रेसी राज्य में माहौल बनाने में जुटे हैं।शिक्षकों की आउटसोर्सिंग,अगुस्टा हेलिकाप्टर की खरीदी और दिव्यांग योगेश की मौत को ऐसा प्रचारित किया की लोगों के साथ हमारे कार्यकर्ता भी मौसी की तरह सच समझने लगे। अगुस्टा मामले में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई है चाहे विश्व की किसी भी एजेंसी से जांच करवा लें। सीएम हाउस के बाहर की एक घटना को ऐसा बताने लगे कि वह बहुत बड़ी घटना हो गई है। राज्य की जनता ने इसका जवाब खुद ही दे दिया है। अाउटसोर्सिंग के जरिए भी मात्र 24 शिक्षकों की भर्ती की गई, लेकिन ऐसा प्रचारित किया गया मानो छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय हो गया।

जय-वीरू की जोड़ी खत्म करेगी गब्बर सिंह का राज: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव की जोड़ी को जय-वीरू बताने पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि बयान को मुख्यमंत्री की बौखलाहट दर्शा रहा है।

उन्होंने कहा कि खीझ में ही सही उनके मुंह से सच निकला है। कांग्रेस के जय-वीरू की जोड़ी से गब्बर सिंह के साम्राज्य की नींव हिलने लगी है। भाजपा सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार से कांग्रेस के यही जय-वीरू मुक्ति दिलाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.