Move to Jagran APP

भिलाई में बनेगी देश की सबसे बड़ी भगत सिंह की प्रतिमा

शहीद दिवस पर महापौर देवेन्द्र यादव ने उद्यान परिसर में भगत सिंह की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 04:43 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 04:56 AM (IST)
भिलाई में बनेगी देश की सबसे बड़ी भगत सिंह की प्रतिमा
भिलाई में बनेगी देश की सबसे बड़ी भगत सिंह की प्रतिमा

रायपुर, भिलाई। शहीद दिवस पर गुरुवार को महापौर देवेन्द्र यादव ने संजय नगर तालाब के उद्यान परिसर में भगत सिंह की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। दावा किया जा रहा है कि उक्त प्रतिमा देश की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। अभी लोकसभा परिसर में भगत सिंह की 19.5 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके निर्माण पर निगम 19 लाख 50 हजार रुपए की राशि खर्च करेगा।

loksabha election banner

महापौर देवेन्द्र यादव ने बताया कि शहीद भगत सिंह को युवा अपना आदर्श और प्रेरणास्रोत मानते हैं। भिलाई में ऐसी ही महान विभूतियों के सम्मान में भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

वार्ड-4 संजय नगर तालाब के सौंदर्यीकरण के साथ ही 19.50 लाख रुपए की लागत से भगत सिंह की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

उन्होंने दावा किया है कि उक्त प्रतिमा देश की सबसे बड़ी भगत सिंह की प्रतिमा होगी। प्रतिमा स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान के लिए कलेक्टर को पत्र भेजने का संकल्प पूर्व में ही एमआईसी में पारित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.